adevertisment Adevertiisment banner

तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 2.7 लाख नए केस

नई दिल्ली । देश में कोरोना का कहर प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,71,202 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कोरोना की पोजिटीविटी दर में कमी देखने को मिली है, पोजिटीविटी दर अब 16.66 से घटकर 16.28 फीसद पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 1,38,331 कोरोना मरीज थीक हुए हैं और 314 लोगों की मौत हुई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 15,50,377 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,50,85,721 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,86,066 हो गई है। वहीं ओमिक्रोन के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में इसके कुल 7,743 मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले इसमें 28.17 फीसद का उछाल देखने को मिला है।भारत में शनिवार को कोरोना टेस्टिंग की संख्या में कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में केवल 16.65 लाख टेस्ट किए गए। वहीं शुक्रवार को 17.87 लाख कोरोना के टेस्ट किए गए थे। हालांकि त्योहारों की वजह से इसमें कमी हो सकती है। गौरतलब है भारत में कोरोना महामारी शुरू होने से अब तक 70.24 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button