adevertisment Adevertiisment banner

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ : एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। सुरक्षा बलों को बुधवार को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए । सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जिले के चांदगाम गांव में आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये , जिनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button