adevertisment Adevertiisment banner

दिल्ली आबकारी घोटाला: राजधानी दिल्ली और पटना में बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली: ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में राष्ट्रीय राजधानी और पटना के शिवपुरी और पटेल नगर इलाके में बिल्डर गब्बू सिंह के परिसरों में करीब 25 जगहों पर छापेमारी की. पटना के शिवपुरी और पटेल नगर इलाके में बिल्डर गब्बू सिंह के परिसरों पर एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा छापेमारी की जा रही है. गब्बू सिंह जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह के करीबी सहयोगी हैं.
अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिन परिसरों की तलाशी ली गई है, वे शराब के व्यापार एवं वितरण से जुड़े निजी प्रतिष्ठान हैं. संघीय एजेंसी इस मामले में अभी तक कई स्थानों पर छापे मार चुकी है. उसने शराब कारोबारी एवं शराब बनाने वाली कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया था.
धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की इस मामले में दर्ज उस प्राथमिकी से संबंधित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी. उपराज्यपाल ने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था। इसी के बाद से यह योजना जांच के दायरे में है.

Related Articles

Back to top button