adevertisment Adevertiisment banner

दिल्ली के नरेला में तीन मंजिला फैक्ट्री में लगी आग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक दाना बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दमकल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 9.35 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर है। करीब दो घंटे बाद भी आग नहीं बुझ सकी है। आग बुझने के बाद अंदर के हालात के बारे में जानकारी मिल पाएगी। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
नरेला इंस्ट्रीयल एरिया के ई ब्लाक स्थित तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री तीन मंजिला है। दूसरी-तीसरी मंजिल पर आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दमकल को सुबह 9.35 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार शाम को दक्षिण दिल्ली में माउंट कैलाश अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर आग लग गई थी। सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।

Related Articles

Back to top button