adevertisment Adevertiisment banner

दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब में से एक भारत : पीएम मोदी

बेंगलुरु : भारत ने इस वर्ष ग्लोबल इनोवेटिव इंडेक्स में 40 रैंकों की छलांग लगाई है. 2015 में देश 81वें स्थान पर था. भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या दोगुनी हुई है. अब भारत, दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब में से एक है. यह भारत के टैलेंट पूल के कारण संभव हुआ है. ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहीं. पीएम मोदी ने बेंगलुरु में आयोजित टेक समिट-2022 में के 25वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया.
उन्होंने कहा, “बेंगलुरु प्रौद्योगिकी का गढ़ है. यह एक समावेशी और एक इनोवेटिव शहर है. कई सालों से बेंगलुरू इंडिया इनोवेटिव इंडेक्स के पहले पायदान पर रहा है. महामारी के दौरान, कम डेटा लागत ने गरीब छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने में मदद की. वरना छात्र पूरे दो साल शिक्षा से वंचित रह जाते. भारत प्रौद्योगिकी का उपयोग गरीबी के खिलाफ एक हथियार के रूप में कर रहा है.”
उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन का आंकड़ा 60 मिलियन से 810 मिलियन पर आ गया है. स्मार्टफोन उपयोगकर्ता भी 150 मिलियन से 750 मिलियन पर पहुंच गए हैं. इंटरनेट की बढ़त ग्रामीण इलाकों में तेजी से हो रही है. उन्होंने कहा, “आपके निवेश और हमारे नवाचार एक साथ चमत्कार कर सकते हैं. आपका विश्वास और हमारी तकनीकी प्रतिभा चीजों को संभव बना सकती है. मैं आप सभी को हमारे साथ काम करने के लिए आमंत्रित करता हूं, क्योंकि हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में अग्रणी हैं.”

Related Articles

Back to top button