adevertisment Adevertiisment banner

दुर्गा पंडालों के हादसों के बाद सीएम योगी का अधिकारियों को आदेश, इन नियमों का करें पालन

यूपी के दुर्गा पंडालों में हो रहे हादसे को लेकर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने दुर्गा पूजा आयोजकों से अपील की है। सीएम योगी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में बिजली और अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने को कहा है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं/दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button