adevertisment Adevertiisment banner

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले, 76 हजार के पार हुए एक्टिव केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 8,537 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। बता दें कि कल यानी रविवार को कोरोना के देश में 12,899 मामले सामने आए थे।

76 हजार के पार हुए एक्टिव केस

मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव केस 76 हजार के पार हो गए हैं। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 76,700 हैं। डेली पाजिटिविटी दर 4.32 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.62 फीसद हो गई है। अभी तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 7 हजार 900 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 873 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वैक्सीन की 196 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 101.47 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि 90.59 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा चार करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है। सरकार ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 193.53 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। 12.75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन अभी राज्यों के पास शेष है।

Related Articles

Back to top button