adevertisment Adevertiisment banner

देश में 1200 के करीब पहुंचे ओमिक्रोन के मामले

नई दिल्ली । देश में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के नए वैरिएंट के 412 मामले सामने आए। यह एक दिन में ओमिक्रोन के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके साथ ही ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,193 हो गई। इस बीच, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन पीडि़त एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 52 वर्षीय यह व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मरीज को पिंपड़ी चिंचवाड़ नगर निगम, पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गुरुवार को रिपोर्ट मिली कि वह ओमिक्रोन से संक्रमित था। गुरुवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 198 मामले दर्ज किए गए। इनमें अकेले मुंबई से 190 मामले हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्‍यादा 450 मामले आ चुके हैं। इसके बाद दिल्ली में ओमिक्रोन के 263 मामले आए हैं। इसके बाद गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button