adevertisment Adevertiisment banner

दो बसों की भिड़ंत में एक की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

कानपुर: जनपद के बिल्हौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बस चालक की मौत हो गई तो वहीं डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कंठीपुर गांव में कन्नौज के जयसिंहपुर-सिकंदरपुर से मंगलवार शाम को बारात लेकर आई बस बुधवार सुबह वापस लौट रही थी, तभी बिल्हौर थाना क्षेत्र के सरैया दस्तमखा ग्राम के समीप जीटी रोड पर सामने से आ रही रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें एक बस चालक की मौत हो गई. इस घटना में बस चालक सुरेश सविता की मौके पर ही मौत हो गई, जो मूल रूप से कन्नौज के वहबलपुर का निवासी था. साथ ही दोनों बसों के डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया है. जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी 13 लोगों को कानपुर रेफर कर दिया. जिसमें से रोडवेज बस चालक व दो महिलाओं सहित 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वहीं, सूचना के बाद मौके पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव को देखकर चीख पुकार मचाई तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

Related Articles

Back to top button