adevertisment Adevertiisment banner

नगर आयुक्त ने गृहकर वसूली के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया

गाजियाबाद। संवाददाता। गृहकर वसूली के लिए नगर आयुक्त डा. नितिन गौड़ ने 15 दिन का अल्टीमेटम जोनल अधिकारियों को दिया है, शुक्रवार को नगर आयुक्त ने कर विभाग के अधिकारियों और जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व बढ़ाने के लिए तेजी लाने के लिए कहा, आपको बता दें कि नगर निगम करीब साढ़े तीन करोड़ के कर्जे में डूबा है, आय नहीं होने से विकास कार्यों के पहिए थम गए हैं, नगर निगम चुनाव नजदीक आ गया है, आचार संहिता लागू होने से पहले काम शुरू कराने के लिए राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए कवायद तेज हो गई है, नगर आयुक्त ने कहा कि जिन घरों पर टैक्स नहीं लगे हैं उनको टैक्स के दायरे में लाया जाए। सभी जोनल प्रभारियों को अवकाश के दिन भी विशेष कार्य योजना बनाकर कैंप लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा ने बताया कि लाइसेंस संबंधित कार्यवाही में भी कर विभाग तेजी ला रहा।

Related Articles

Back to top button