adevertisment Adevertiisment banner

नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरी, चार मजदूरों की मौत

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने नोएडा में दीवार गिरने की दुर्घटना से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। महाराज जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, जलवायु विहार में मंलवार सुबह करीब 10 बजे हादसा हुआ। बाउंड्री वॉल की नाली की मरम्मत के दौरान लगभग 200 मीटर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे वहां काम कर रहे 12 मजदूर दब गए। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ रेस्क्यू में शामिल हो गए। नोएडा के डीएम सुहास एल. वाई. ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button