adevertisment Adevertiisment banner

पानी के झोड़ में गाय माता गर्भावस्था में गिरी उज्जवल भारत मिशन की टीम की सूझ-बूझ से बची जान

गाजियाबाद। उज्जवल भारत मिशन संस्था की टीम हमेशा रहती है तत्काल तत्पर, उज्जवल भारत मिशन की महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति मिश्रा जी के घर गोविन्द पुरम बापू धाम के पास पानी के झोड़ में एक बेजुबान पशु गर्भावस्था में गाय माता गिर गयी वहाँ आते जाते लोग देखकर अनदेखा कर रहे थे गाय माता दर्द से चिल्ला चिल्ला कर लोगों से मदद मांग रही थी परंतु उसकी पुकार किसी ने नहीं सुनी इसी दौरान वहां से गुजर रही उज्जवल भारत मिशन की जिला अध्यक्ष महिला विंग ज्योति मिश्रा की नजर अचानक पड़ी तभी उन्होंने उज्जवल भारत मिशन संस्था की जॉइन्ट सेक्रेटरी स्नेहा सिसोदिया को फोन पर पशु के बारे में बताया और हमेशा की तरह स्नेहा सिसोदिया ने उन्हें सलाह देकर तत्काल पुलिस की मदद लेने को कहा तभी ज्योति मिश्रा ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हेड कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार, देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और गाय माता को सकुशल बाहर निकाला और गाय माता की हालत काफी नाजुक थी इसीलिए उसे तत्काल इलाज के लिए पशु अस्पताल भेजा दिया गया, जहां आज के इस दौर में एक इन्सान इंसान की मदद के लिए तैयार नहीं है वहां एक बेजुबान पशु की जान बचाकर इन्होंने बेहद शानदार और नेक कार्य किया।

Related Articles

Back to top button