adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर भारतीय वायुसेना के योद्धाओं को दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना शनिवार को अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवार वालों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने दशकों से असाधारण निपुणता दिखाई है। हमारे वायु योद्धाओं ने राष्ट्र को सुरक्षित किया है और आपदाओं के दौरान उल्लेखनीय मानवीय भावना दिखाई है।
पीएम मोदी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा, ‘वायु सेना दिवस पर साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवार वालों को मेरी ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं। ‘नभः स्पृषं दीपतम’ के आदर्श वाक्य के अनुरूप भारतीय वायुसेना ने दशकों से असाधारण निपुणता दिखाई है। उन्होंने राष्ट्र को सुरक्षित किया है। आपदाओं के दौरान उल्लेखनीय मानवीय भावना दिखाई है।’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय वायुसेना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना दिवस पर हमारे वायुसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मेरी ओर से बहुत सारी बधाई। देश उन्हें आसमान की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान देशवासियों की सहायता करने के आपके दृढ़ संकल्प को सलाम करता है। भारतीय वायुसेना के जवानों की वीरता भारत को गौरवान्वित करती है।

भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवार वालों को भारतीय वायु सेना दिवस की बहुत सारी बधाई और शुभकामनाएं। भारतीय वायुसेना अपनी वीरता, उत्कृष्टता, प्रदर्शन और व्यावसायिकता के लिए जाना जाता है। भारत को नीले रंग में अपने जवानों और महिलाओं पर गर्व है। उन्हें नीला आसमान और हैप्पी लैंडिंग की बहुत सारी शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button