adevertisment Adevertiisment banner

प्रो. रामयत्न शुक्ल के निधन पर योगी और भूपेन्द्र ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ। विद्वत्परिषद् के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रो. शुक्ल का मंगलवार को देर रात निधन हो गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी शोक संदेश में योगी ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित प्रो. रामयत्न शुक्ल संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान थे। संस्कृत भाषा तथा पारम्परिक शास्त्रों के संरक्षण व संवर्धन में सम्पूर्ण जीवन लगाने वाले प्रो. शुक्ल सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के व्याकरण विभाग के अध्यक्ष तथा संकाय प्रमुख रहे। उन्हें संस्कृत वांग्मय के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। प्रो. रामयत्न शुक्ल के निधन से संस्कृत भाषा और साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

Related Articles

Back to top button