adevertisment Adevertiisment banner

बाइक सवार 5 लोगों को लोडर ने मारी टक्कर, महिला समेत 2 की मौत

इटावा: थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अन्तर्गतगुरु तेग बहादुर उबर ब्रिज पर देर रात सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गयी. अजीतनगर के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोग एक मोटर साइकिल पर बैठकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. तभी पुल के ऊपर एक तेज रफ्तार लोडर ने मोटर साइकिल को इतनी ज़ोर से टक्कर मारी कि महिला उछलकर पुल से नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

इस टक्कर में चार अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा. इनमें गंभीर रूप से घायलों दो लोगों को सैफ़ई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं इलाज के दौरान एक घायल युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया. वहीं लोडर चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

Related Articles

Back to top button