adevertisment Adevertiisment banner

बिकरू कांड: ADG कानपुर की बड़ी कार्रवाई, 62 केस में चार्जशीट दाखिल

कानपुर: बिकरू कांड के 2 साल पूरे होने पर कानपुर एडीजी भानु भास्कर ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां कांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे और उसके खजांची जय बाजपेयी की करोड़ों की संपत्तियों को सीज किया गया है. वहीं, पूरे मामले में दर्ज कुल 80 मुकदमों में 62 में चार्जशीट दाखिल की गई है. वहीं, 30 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए है. मामले में अब तक 66 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिसमें अभी 54 आरोपी जेल में बंद है. माना ये भी जा रहा है कि पुलिस आगे भी इस मामले में कार्रवाई करते रहेगी. गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही गांव के एक खंडहर से विकास दुबे की एक कार को पुलिस ने बरामद किया था.

पुलिस ने कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथ जयकांत बाजपेई और विष्णुपाल की 70 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को सीज किया है. स्टेट ऑफ ट्रायल में सभी 62 अभियोगों को संज्ञान में लिया गया है. वहीं, 39 अभियोगों में चार्जशीट दाखिल की गई है. 3 आरोपियों पर गैंगस्टर तो 5 आरोपियों पर की एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है. वहीं, 30 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं.

गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने 8 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था.

Related Articles

Back to top button