adevertisment Adevertiisment banner

बोलेरो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत

बाड़मेर। राजस्थान में सीमांत बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के बांटा गांव के पास बोलेरो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगो की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार ये सभी लोग जालोर के सेडिया गांव से बाड़मेर के कांधी की ढाणी में एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे कि सोमवार देर रात रामजी की गोल हाईवे से आगे बांटा गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बोलेरो टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक पलट गया। हादसे में छह लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सांचोर अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों ने और दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में पूनमाराम (45), भागीरथ (38) प्रकाश (28) मनीष (12) एवं प्रिंस (05) निवासी खारा जालोर की मौके पर मौत हो गई जबकि मांगीलाल (35)और बुद्धराम (40) ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। एक घायल अस्पताल में भर्ती है।
हादसे की खबर मिलने पर वन मंत्री हेमाराम चौधरी और सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई।

Related Articles

Back to top button