adevertisment Adevertiisment banner

भूपेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधान परिषद सदस्य और जाट नेता चौधरी भूपेन्द्र सिंह अब स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने गुरुवार को भूपेन्द्र सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भूपेन्द्र सिंह को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को नई दिल्ली बुलाया था। इसके बाद से ही उनके इस पद पर आसीन होने की अटकलें लगने लगी थीं। भपेन्द्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही रुहेलखंड क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। इन्होंने 1989 में भाजपा सदस्यता ली थी। इसके बाद से ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लगे रहे। धीर-गंभीर स्वाभाव के भूपेन्द्र सिंह का विवादों से कोई नाता नहीं है। पार्टी लाइन पर चलने वाले चौधरी भूपेन्द्र सिंह को भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह का करीबी माना जाता है।

Related Articles

Back to top button