adevertisment Adevertiisment banner

मन की बात में राजनीति नहीं करते हैं पीएम मोदी : जेपी नड्डा

आगरा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सड़क मार्ग द्वारा फिरोजाबाद जिले के विधानसभा क्षेत्र शिकोहाबाद पहुंच चुके हैं। जेपी नड्डा पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद वे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद हैं। नड्डा ने कहा कि पीएम मन की बात में राजनीति पर नहीं बोलते। केवल युवाओं की बात करते हैं।सपा के गढ़ में कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के पहले बड़े कार्यक्रम में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच चुके हैं। शनिवार को भाजपा पदाधिकारी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देखेंगे। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों व प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। दोपहर दो बजे वह बड़ा बाजार क्षेत्र में प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। बैठक में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। कार्यक्रम को लेकर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी

Related Articles

Back to top button