adevertisment Adevertiisment banner

मायावती ने पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर कहा-निंदनीय, हो उचचस्तरीय जांच

लखनऊ । पाकिस्तान की सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर पंजाब के फिरोजपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी निंदा की है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसको लेकर गुरुवार को दो ट्वीट भी किया है। बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभी हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है वह अति-चिन्तनीय। केन्द्र के साथ राज्य सरकार को इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच कराएं। यह बेहद जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृति न हो। मायावती ने कहा कि पंजाब आदि राज्यों में होने वालेे विधानसभा आमचुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के प्रकरण के सम्बंध में राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप निष्पक्ष जांच होने देना ही उचित।गौरतलब है कि बुधवार को पाकिस्तान की सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर पंजाब के फिरोजपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। सड़क मार्ग से रैली में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारी किसानों ने रोक लिया। इस प्रकरण के कारण पीएम नरेन्द्र मोदी को अति संवेदनशील क्षेत्र में फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहना पड़ा। अंतत: कार्यक्रम रद कर उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। सुरक्षा में हुई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने घटना पर खेद जताते हुए जांच के आदेश दिए हैैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार सुबह 11 बजे बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनको हेलीकाप्टर से हुसैनीवाला पहुंचकर राष्ट्र्रीय शहीद स्मारक का दौरा करना था, परंतु मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। ऐसे में प्रधानमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से फिरोजपुर के लिए निकला। उसे बाजाखाना, कोटकपूरा, फरीदकोट से होते हुए फिरोजपुर पहुंचना था।

Related Articles

Back to top button