adevertisment Adevertiisment banner

मेघालय: सेक्स रैकेट में शामिल बीजेपी नेता उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

शिलांग: भारतीय जनता पार्टी की मेघालय इकाई के उपाध्यक्ष को अपने फार्म हाऊस पर कथित रूप से वेश्यालय चलाने को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने शनिवार को पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में पूर्व उग्रवादी नेता मराक के फार्म हाऊस पर छापा मारा था, जहां से उसने छह नाबालिगों को मुक्त कराया था और 73 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था. तब से मराक फरार चल रहे थे. पश्चिम गारो पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा, बर्नाड एन मराक उर्फ तूरा के रिंपू को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें तूरा लाने के लिए एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी जा रही है.

Related Articles

Back to top button