adevertisment Adevertiisment banner

यूपी चुनाव- भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र

फ्री बिजली-सब्सिडी-14 दिन में भुगतान

यूपी में सत्‍ता वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने इसे लोक कल्‍याण संकल्‍प पत्र 2022 का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम योगी के साथ ये संकल्‍प पत्र जारी करते हुए अन्‍य वर्गों के साथ उत्‍तर प्रदेश के किसानों के लिए वादों की झड़ी लगा दी। गौरतलब है कि 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होने वाला है। ऐसे में मतदान के दो दिन पहले आए घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों को लुभाने की को‍ई कसर नहीं छोड़ी है। पहले चरण का मतदान वेस्‍ट यूपी के जिन इलाकों में होने जा रहा है वहां किसान बड़ा फैक्‍टर माना जाता है। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, पांच हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना, 25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर मिशन, आलू-टमाटर-प्‍याज जैसी सभी फसलों का न्‍यूनतम मूल्‍य देने के लिए एक हजार करोड़ रुपए देने, गन्‍ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान और भुगतान में देरी होने पर ब्‍याज सहित भुगतान के साथ ही निषाद बोट सब्सिडी योजना बनाने का ऐलान किया है। संकल्‍प पत्र पेश करते हुए अमित शाह ने यूपी में किसानों के लिए किए गए कामों का विस्‍तार से उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा योगी जी ने लगभग 86 लाख लघु और सीमांत किसानों का 36 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ा माफ किया है और लगभग 4.72 लाख करोड़ रुपए श्रण किसानों को उपलब्ध कराने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button