adevertisment Adevertiisment banner

यूपी पालीटेक्निक में दाखिले के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन का मौका

लखनऊ । पालीटेक्निक में दाखिले की चाह रखने वाले विद्यार्थी 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आनलाइन लिए जाएंगे। संयुक्त प्रवेष परीक्षा (पालीटेक्निक) के सचिव रामरतन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए 15 फरवरी से आनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन 17 अप्रैल तक लिए जाएंगे। परीक्षाएं 06 जून से 10 जून 2022 के बीच होंगी। रामरतन ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र में सुधार में सुधार के लिए 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक, परीक्षा केंद्र का आवंटन 16 मई से 23 मई के बीच होगा। वहीं प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र परिषद की वेबसाइट पर 29 मई से उपलब्ध रहेगा। सचिव राम रतन ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 में अधिक से अधिक आवेदनों के लिए पालीटेक्निक संस्थाओं, जिला विद्यालय निरीक्षकों, विद्यालयों, आकाशवाणी के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए जोन एवं केन्द्रों का निर्धारण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संस्थाओं के प्रधानाचार्यों से संस्था कार्मिकों की सूची मांगी गई है। इनके तहत केंद्र पर्यवेक्षकों को 30 मई से 31 मई के बीच केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं, विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति 31 मई से से 1 मई तक की जाएगी।

Related Articles

Back to top button