adevertisment Adevertiisment banner

यूपी में रिकॉर्ड, कोरोना वैक्सीनेशन 22 करोड़ पार

लखनऊ: यूपी में वैक्सीनेशन का अभियान जारी है. बुधवार देर रात राज्य ने वैक्सीन को लेकर रिकॉर्ड बनाया. यहां कुल 22 करोड़ डोज लग गईं. यह डोज देश में सर्वाधिक है. अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, 18 वर्ष से अधिक अभी 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने एक भी डोज नहीं ली. ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए लोग जल्द वैक्सीन लगवाएं. वहीं, प्रदेश में अब तक 36 लाख किशोरों को डोज लगाई गई हैं.

18 वर्ष से ऊपर की 90.73 फीसदी आबादी को पहली डोज लग गई है. वहीं, 54.92 फीसदी को दूसरी डोज लग गई. यूपी में वैक्सीन से वंचित रहे लोगों को घर-घर खोजा जा रहा है. पहली और दूसरी डोज के छूटे लोगों की लिस्ट बनाकर डोज लगाई जा रही है. ऐसे ही दिव्यांग और निराश्रित लोगों को भी वैक्सीन की डोज देने के निर्देश दिए गए हैं. यूपी में क्षेत्रों को क्लस्टर में बांटकर दोबारा टीकाकरण शुरू किया गया. इसमें दूसरी डोज लगाने के काम पर भी जोर दिया जा रहा है. इसमें फिक्स बूथ के अलावा कैम्प व घर-घर वैक्सीन की ड्राइव चलाई जा रही है. जिन इलाकों में क्लस्टर बनाकर पहली डोज लगाई गई है, उन क्षेत्रों में अब दूसरी डोज भी लगाई जा रही है. मौके पर ही पंजीकरण हो रहा है. बुधवार को 18,653 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया गया है. इसमें 18,565 सरकारी व 88 निजी केंद्र बनाए गए हैं. इस दौरान 219 लाख को वैक्सीन लगी. यूपी में कुल डोज अब 22 करोड़ 6 लाख से ज्यादा लग गई. वहीं, दूसरी डोज लेने वालों की तादाद 8 करोड़ 19 लाख पार कर गई. पहली डोज 13 करोड़ 84 लाख से ज्यादा को लगी. राज्य में 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगना शुरू हुई. पहले चरण में हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को तीसरी डोज लगाई जा रही है. इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. अब तक एक करोड़ 96 लाख बूस्टर डोज लगाई गईं.

Related Articles

Back to top button