adevertisment Adevertiisment banner

यूपी में 6 जुलाई के बाद झमाझम बारिश के आसार

लखनऊ में 30 जुलाई तक रहेगा सामान्य मौसम, 12 जिलों में आज होगी मामूली बारिश

लखनऊ । यूपी में बादल-बदली और बूंदाबांदी की वजह से तपिश भरी गर्मी से थोड़़ी राहत है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी कम से कम 6 दिन तो मानसूनी बारिश के आसार नहीं है। जबकि मौसम के जानकारों का कहना है कि राजधानी सहित उत्तर प्रदेश में 29 या 30 जून तक बारिश के आसार हैं। पहली जुलाई से 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इसी बीच तेज धूप भी निकलेगी। प्रदेश के 12 जिलों में गुरुवार को मामूली बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और कौशाम्बी जिले होंगे। इन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।


लखनऊ में दिन का तापमान 40 डिग्री व रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। प्रदेश के कुछ पश्चिमी जिलों में बूदाबांदी हो सकती है। बाकी जगह मौसम सूखा रहेगा। बुधवार को लखनऊ में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई और बादलों की आवाजाही लगी रही। बीच-बीच में तेज धूप भी निकली।

Related Articles

Back to top button