adevertisment Adevertiisment banner

योगी ने हिन्दी दिवस पर प्रदेश वासियों को दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दी दिवस पर प्रदेश वासियों व हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की ट्वीटकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति की अनन्य प्रतीक है। भारतीय संस्कारों, जीवन मूल्यों व आदर्शों की प्रबल संवाहक है। बता दें कि राष्ट्रीय हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी संघ सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर से राष्ट्रीय हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button