adevertisment Adevertiisment banner

राजनाथ और शाह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री श्रीवास्तव का बीमारी के कारण आज सुबह एम्स में निधन हो गया था।
श्री सिंह ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “ सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वह एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वह काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!“
श्री शाह ने अपने संदेश में कहा, “ सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति।“

Related Articles

Back to top button