adevertisment Adevertiisment banner

राजस्थान: उदयपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, कारणों का खुलासा नहीं

उदयपुर. जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. जिसमें 4 मासूम सहित पति-पत्नी का शव घर से बरामद हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.
सीआई योगेंद्र व्यास ने बताया कि यह गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव की घटना है. उन्होंने बताया कि यहां 6 लोगों की एक साथ मौत होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.

Related Articles

Back to top button