adevertisment Adevertiisment banner

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोनभद्र और बनारस दौरे पर, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

वाराणसी/सोनभद्र : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज सोनभद्र और वाराणसी के दौरे पर हैं. दोनों जिलों में वह अलग-अलग कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. सोनभद्र में वह सेवा कुंज आश्रम समेत जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इसी तरह वाराणसी में वह गुरुवार और शुक्रवार तक रहेंगी. राज्यपाल के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार और शुक्रवार को वाराणसी में रहेंगी. इस दौरान जिला प्रशासन को मिले उनके प्रोटोकॉल के मुताबिक गुरुवार को सोनभद्र के सेवाकुंज से चलकर शाम 5:00 बजे वह वाराणसी के पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचेगी. हेलीपैड पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे वाराणसी सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी.
सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन सुबह शुक्रवार को 9:00 बजे नगर निगम स्थित उद्यान में भ्रमण और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके बाद वह वापस कमिश्नरी सभागार पहुंचेगी और 10:30 बजे किशोरियों के एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. यह कार्यक्रम स्थानीय स्कूलों बीएचयू और प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.इस कार्यक्रम के बाद वह 12:00 बजे दोपहर में बाबतपुर एयरपोर्ट जाकर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी. फिलहाल राज्यपाल के दो दिवसीय दौरे को दृष्टिगत रखते हुए उनके फ्लीट का रिहर्सल और अन्य सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं.

Related Articles

Back to top button