adevertisment Adevertiisment banner

रामपुर में हाई प्रोफाइल जुआरियों का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

रामपुर। जिले में कुछ नामी घरानों से ताल्लुक रखने वाले युवकों का ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए वीडियो सामने आया है. इन युवकों के कनेक्शन हाई प्रोफाइल बताए जा रहे है. पुलिस अभी मामले में इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है.
जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंहजिले में जुआरियों के वायरल वीडियो की चर्चा हो रही है. वीडियो में नजर आ रहे हाई प्रोफाइल युवकों की राजनीति में ऊंची पहुंच बताई जा रही है. यह सभी युवक रामपुर के एक बड़े राजनीतिक परिवार के करीबी और वर्तमान विधायक के बेहद नजदीकी बताए जा रहे हैं. इन युवकों का एक फोटो भी वायरल हो रहा है. फोटो में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहे हैं.इन युवकों का अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने पर रामपुर पुलिस हरकत में आ गई है. अधिकारियों ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक नगर को मामले की जांच सौंप दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने बताया कि एक वीडियो उन्हें मिला था. जिसमें कुछ युवक जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इसकी जांच सीओ सिटी अनुज चौधरी को दी गई है. रामपुर शहर में कहीं जुआ खेला जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button