adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा: आरोपी ट्रक चालक बस्ती से गिरफ्तार, 10 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत

बस्ती: लखनऊ ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के आरोपी ट्रक चालक को बस्ती में पुलिस ने ट्रक के साथ गिरफ्तार किया. सोमवार को राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महोना के आगे असनहा इलाके में सड़क पर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई. इस दौरान ट्रैक्टर सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 8 महिला और 2 नाबालिग शामिल हैं. 36 घायलों का उपचार CHC इटौंजा में और एक घायल को केजीएमयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि टॉली में करीब 46 लोग सवार थे. ये सभी सीतापुर से उनाई देवी मुंडन कराने के लिए जा रहे थे. हादसे में 8 महिलाएं और 2 नाबालिग समेत 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से आपदा राहत कोष से 4-4 लाख की सहायता प्रदान की गई है.
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हादसे में जिम्मेदार ट्रक चालक को मंगलवार सुबह बस्ती जिले में हाईवे से गिरफ्तार किया. गौरतलब है कि कप्तानगंज थाने की पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रक चालक को ट्रक सहित धर दबोचा. ट्रक नंबर HR 55 S4907 ने सोमवार को लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी थी. आरोपी ट्रक चालक मुरादाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक चालक को लेकर लखनऊ लेकर रवाना हो गई है. गौरतलब है कि लखनऊ हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक ने पुलिस को 200 किलोमीटर से ज्यादा तक छकाया.

Related Articles

Back to top button