adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ में दबंगों ने ग्राम चौकीदार को निर्वस्त्र कर पीटा

लखनऊ । इटौंजा इलाके के शाहपुर गांव के एक ग्राम चौकीदार को निर्वस्त्र कर दबंगों द्वारा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद दबंगों ने निवस्त्र हालत में ही उसे खेत में फेंक दिया। मंगलवार को खेत में निवस्त्र हालत में पड़े चौकीदार का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। मामला तूल पकड़ा और अधिकारियों तक पहुंचा तो मातहतों को जांच के आदेश दिए। ग्रामीणों के मुताबिक चौकीदार औंधे मुंह गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। कुछ दूर पर उसके कपड़े पड़े थे। पूरे शरीर में चोटों के निशान थे। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक देख सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया गया। जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है। एसपी ग्रामीण ह्रदेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध है। इस संबंध में चौकीदार के बेटे से पूछताछ की कि उनके पिता को कौन और किस समय ले गया था। मारपीट की सूचना उन्होंने पुलिस को क्यों नहीं दी इसका वह सही जवाब नहीं दे पाया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक वर्ष 2015 में ग्राम चौकीदार ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button