adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, ABVP ने किया प्रदर्शन

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. रविकांत की हिंदू मंदिर पर की गई टिप्पणी ने विश्वविद्यालय में माहौल गरमा दिया है. छात्र आमने-सामने आ गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डॉ. रविकांत के विरोध में उतर आया है. परिषद के कार्यकर्ताओं की तरफ से डॉ. रविकांत को इस टिप्पणी पर अंजाम भुगतने तक की चेतावनी दे दी गई है. छात्रों ने यहां तक सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर डॉ. रविकांत विश्वविद्यालय परिसर में कहीं दिखते हैं तो उनकी जानकारी दें.

Related Articles

Back to top button