adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना, गर्मी से मिल सकती है राहत

लखनऊ: प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से आज कुछ राहत मिलने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. हवाओं में नमी होने के साथ ही हल्की बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है, जिससे प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अफगानिस्तान के पास सक्रिय विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है या विक्षोभ धीरे-धीरे आगे बढ़कर जम्मू कश्मीर तक सक्रिय रहेगा. जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रहने की संभावना है.

राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button