adevertisment Adevertiisment banner

लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मासूम समेत चार की मौत

लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे का शिकार सभी लोग धौरहरा के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा मनोरंजन पार्क के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। धौरहरा निवासी सरवन यादव (22) पुत्र श्रीराम, प्रज्ञा देवी (30) पत्नी रमाकांत, लकी ( 7) पुत्र लखन और महाराजा (52) पत्नी श्रीराम की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Related Articles

Back to top button