adevertisment Adevertiisment banner

विधायक बनते ही 100 बेड का अस्पताल और जनता की सेवा करना मेरी सबसे पहली प्राथमिकता होगी : पिंटू सिंह

गाजियाबाद। शहर विधानसभा गाजियाबाद के निर्दलीय उम्मीदवार पिंटू सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पिछला पार्षद का चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया वह पार्षद बने, आपको बता दें कि वर्तमान में वह पार्षद हैं और इस बार पिंटू सिंह ने भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन उन्हें पार्टी आलाकमान ने टिकट नहीं दिया, और टिकट मौजूदा विधायक एवं स्वास्थय राज्य मंत्री अतुल गर्ग का हो गया, इसलिए पार्षद पिंटू सिंह ने मन बनाया कि वह शहर विधानसभा गाजियाबाद से विधायक का चुनाव भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लडेंगे पिंटू सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान एक सबाल के जबाब में कहा कि पिछले विधायक एवं राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने विकास कार्यों को अंजाम नहीं दिया और मैं भाजपा को हमेशा सपोर्ट करता आया था जबकि भाजपा में मेरा कोई पद नहीं था। पिंटू सिंह ने यह भी कहा कि मैं भाजपा का विरोधी नहीं हूं और ना ही योगी जी या मोदी जी का विरोधी हूं परंतु लाइन पार क्षेत्र विकास से बंचित रहा इसलिए इस विधानसभा को मैं निश्चित तौर पर विधायक बनते ही चमकाने का काम करूंगा और 100 बेड का अस्पताल सबसे पहले बनाऊंगा यही मेरी सोच है।

Related Articles

Back to top button