adevertisment Adevertiisment banner

विशेष समुदाय को टारगेट कर रही यूपी सरकार: मायावती

लखनऊ: यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर विध्वंस और द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने एवं भय और आतंक का माहौल बना रही है. ये बात बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ट्वीट करके कही. उन्होंने कहा कि यह अनुचित और अन्यायपूर्ण है.

घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले. उन्होंने कहा कि समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा और नवीन जिन्दल हैं, जिनके कारण देश का मान-सम्मान प्रभावित हुआ और हिंसा भड़की.

उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं करके सरकार द्वारा कानून के राज का उपहास क्यों? दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजना घोर पक्षपात और दुर्भाग्यपूर्ण है. इनकी तत्काल गिरफ्तारी जरूरी है.

मायावती ने कहा कि सरकार द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाईयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढह दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों?

Related Articles

Back to top button