adevertisment Adevertiisment banner

विश्व हिंदू परिषद धूमधाम एवं श्रद्धा के मनाया गोपाष्टमी कार्यक्रम


हमीरपुर । आज हमीरपुर मे गोपाष्टमी का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री श्रीमती सीमांत शुक्ला ने गोमाता का श्रृंगार करते हुए कहां थी गौ हमारी माता है और हमें इनका सम्मान संरक्षण संवर्धन करने की आवश्यकता है हम सभी लोगों को गोपाष्टमी के पर्व पर संकल्प ले की गौ माता की पूजा और उनकी सेवा करें उन्होंने गाय माता काविधि पूर्वक पूजन-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने गौमाता को गुड,आटा व केला खिलाकर समाज के सुख-समृद्धि व उन्नति की कामना करते हुए कहा कि गौ हमारी माता है इसका सम्मान करना चाहिए नगर अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह नगर मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता व संजय सिंह परमार आदि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने गौ माता का पूजन कर प्रसाद के रूप में फल व गुड़ का भोजन कराया ।
पुष्पेंद्र गुप्ता अनूप कुमार व अमित नागर ने गोमाता को फूल माला पहनाकर रंग उनका विधिवत श्रृंगार के बाद विधि से पूजा की । आरती उतारने के बाद गुड चारा केला खिलाया गया। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गो सेवा का विशेष पुण्य मिलता है।
मठ मंदिर के महंत राम मनोहर शास्त्री ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण पहली बार गोचारने लिए गए थे। इसलिए गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। ए के मिश्रा ने कहा कि गो माता हमारी माता है जो भारत के सांस्कृतिक, धार्मिक आर्थिक व सामाजिक संरक्षण के रूप मे लोग गो को माता मानते हैं। यतीश जी ने कहा कि जब तक गोमाता का सम्मान व संरक्षण नहीं होगा, तब तक गो माताओ की दुर्दशा मे सुधार नही कर सकते। गौशालाओं की स्थिति अच्छी नहीं है गौशाला के जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारियों द्वारा उनके संरक्षण में लापरवाही बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि उन्होंने गो हत्या पर प्रतिबंध लगना चाहिए और गो कशी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सरकार को करनी चाहिए।कार्य क्रम के दौरान रुद्र प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष, पुष्पेंद्र गुप्ता, अवधेश कुमार मिश्रा ,, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख एसपी शुक्ला ,मेहर मणि निगम, महेंद्र मोहन चौबे अमित नागर अनूप कुमार, आर पी पाल ,सरस्वती शरण द्विवेदी ,यतीश जी,,नगरमंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता, संजय परमार,

Related Articles

Back to top button