adevertisment Adevertiisment banner

वेटिंग वाली ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ: दीपावली और छठ पूजा के दौरान जिन ट्रेनों में यात्रियों ने वेटिंग टिकट ले रखा है. उन यात्रियों के लिए ये राहत भरी खबर है. रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच(Additional coach in waiting train) लगाएगा. जिससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के टिकट कंफर्म हो सकें.

उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रेखा शर्मा ने आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर अगल-अलग तारीखों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है. जिससे यात्री ट्रेन से अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकें. लखनऊ-प्रयागराज समेत जम्मू की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे.

1.लखनऊ-चंडीगढ़ में लखनऊ से 26 सितंबर से से 10 नवंबर तक और चंडीगढ़ से 29 सितंबर से 13 नवंबर तक
2-लखनऊ से प्रयागराज संगम में लखनऊ से 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक और प्रयागराज संगम से 11 अक्तूबर से 11 नवंबर तक.
3-माता वैष्णोदेवी धाम-गाजीपुर सिटी में वैष्णोदेवी से तीन से 10 नवंबर तक वापसी में गाजीपुर सिटी से चार से 11 नवंबर तक
4-बरेली-प्रयागराज संगम में बरेली से 30 सितंबर से 10 नवंबर तक और प्रयागराज संगम से तीन अक्तूबर से 13 नवंबर तक
5-अमृतसर से जयनगर में अमृतसर से 26 सितंबर से नौ नवंबर तक और जयनगर से 30 सितंबर से 11 नवंबर तक
6-वाराणसी से जम्मूतवी में वाराणसी से 26 सितंबर से 10 नवंबर तक और जम्मूतवी से 27 सितंबर से 11 नवंबर तक
7-वाराणसी से बरेली में वाराणसी से 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक और बरेली से 11 अक्तूबर से 11 नवंबर तक

Related Articles

Back to top button