adevertisment Adevertiisment banner

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण: तीन याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह प्रकरण में सोमवार को जनपद के दो न्यायालय में सुनवाई होगी. दोपहर करीब 2 बजे पक्ष-विपक्ष अधिवक्ता न्यायालय में अपनी दलीलें पेश करेंगे. मामले को लेकर तीन याचिकाओं में से दो याचिकाओं पर सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में और एक याचिका में सुनवाई एडीजे सेवंथ कोर्ट में होगी.
जानकारी के अनुसार, एडीजे सेवंथ कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पिछली तारीख में श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने अपना वकालतनामा कोर्ट में दाखिल किया था. जबकि, दूसरा पक्ष मुस्लिम शाही ईदगाह कमेटी अधिवक्ता गैरहाजिर रहे थे. न्यायालय ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए आज मामले में सुनवाई के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए थे. वहीं, अनिल त्रिपाठी और पवन शास्त्री की याचिकाओं पर सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई होगी. याचिकाओं में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में बनी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी.
इस मामले में एक वर्ष पूर्व सिविल जज सीनियर डिविजन के कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण को लेकर सोमवार को दो न्यायालय में सुनवाई होनी है. दोनों पक्षों के अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित रहेंगे और अपने तमाम दस्तावेज न्यायालय के सामने पेश करेंगे.

Related Articles

Back to top button