adevertisment Adevertiisment banner

सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने नामांकन कराया

मैनपुरी: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने पर्चा दाखिल किया. उनके नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे. नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. इस उपचुनाव में सपा ने मुलायम की सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है. नामांकन के दौरान डिंपल यादव अपने पति और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचीं. इस मौके पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे.

Related Articles

Back to top button