adevertisment Adevertiisment banner

सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे ऐसे मंशा के साथ कार्य करें अधिकारी : डॉ. रोशन जैकब

सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे ऐसे मंशा के साथ कार्य करें अधिकारी : डॉ. रोशन जैकब

लखनऊ : मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सरोजनीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया। मौके पर फरियादियों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण, जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्णढंग से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाये तथा वास्तविक न्याय जनता को मिले।उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

मंडलायुक्त ने कहा समाज का हर अन्तिम व्यक्ति तक शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचे ऐसे मंशा के साथ कार्य करें अधिकारी। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात शिकायत निस्तारण रजिस्टर चेक किया, निस्तारित प्रकरणों की गहनता से जांच की और समाधान दिवस में आने वाले सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की।

उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। मंडलायुक्त ने कहा समाज का हर अन्तिम व्यक्ति तक शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचे ऐसे मंशा के साथ कार्य करें अधिकारी। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात शिकायत निस्तारण रजिस्टर चेक किया, निस्तारित प्रकरणों की गहनता से जांच की और समाधान दिवस में आने वाले सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की।

उन्होने कहा कि अवैध कब्जा करने वालो पर कार्यवाही की जाए और जमीनों को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। साथ मे जमीनों के पैमाइश ससमय से कराये और अगर पैमाइश न होने के कारण उसी जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा हैं तो उसको तत्काल रोक जाना चाहिए।

Dr Roshan jacob

Related Articles

Back to top button