adevertisment Adevertiisment banner

सिंगर केके का आज होगा पोस्टमॉर्टम, जल्द कोलकाता पहुंचेगा परिवार

नई दिल्ली । बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। इस बीच, केके की अचानक हुई मौत को लेकर अननैचुरल डेथ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। बता दें कि कोलकाता में मंगलवार शाम को एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्‍होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, जिसके कुछ देर बाद ही वह अचानक स्टेज पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगर केके की मौत को लेकर न्यू मार्केट थाने में अनैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया गया है। परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर केके के शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।ऐसा कहा जा रहा है कि डॉक्टर केके का पोस्टमॉर्टम आज करेंगे ताकि उनकी मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट से होने का संदेह है। वहीं, अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केके को रात 10 बजे के बाद अस्पताल लाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।बताया जा रहा है कि लाइव कॉन्सर्ट के बाद होटल पहुंचने के बाद वह भारी महसूस कर रहे थे, इसके बाद वह अचानक गिर गए। हालांकि कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि केके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ही असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने रोशनी की चकाचौंध के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के बीच में एक ब्रेक भी लिया था, लेकिन बदकिस्मती को इसे रोका नहीं जा सका।

Related Articles

Back to top button