adevertisment Adevertiisment banner

सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार से कर रहे मुलाकात

चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज पंजाब में सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की और सिंगर की हत्या पर दुख जाहिर किया. आज ही अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी. मूसेवाला की 29 मई को शाम के वक्त सड़क पर ही खुलेआम हत्या कर दी गई थी.

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला सिंगर होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में इसी साल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. चुनाव के दौरान मूसेवाला और राहुल गांधी की मुलाकात भी हुई थी. इस चुनाव में मूसेवाला जीत नहीं सके थे. राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई. इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे.

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी. पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था. गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.

Related Articles

Back to top button