adevertisment Adevertiisment banner

स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी कैबिनेट से इस्तीफा, थामा सपा का दामन

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट से इस्तीफा देना बीजेपी के लिए बड़ा झटका है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है और समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट से इस्तीफा देना बीजेपी के लिए बड़ा झटका है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.’समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा ज्वाइन करने पर ट्वीट किया कि सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंकलाब होगा- बाइस में बदलाव होगा.

बता दें कि काफी दिनों से स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी से नाराज चल रहे थे. वो अपने लिए, अपने बेटे के लिए और अपने कई समर्थकों के लिए टिकट मांग रहे थे. खबर है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कई और विधायक भी बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं.

Related Articles

Back to top button