adevertisment Adevertiisment banner

44 कैंडिडेट्स को मिला 100 परसेंटाइल, 18 ने टॉप रैंक शेयर की, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

नई दिल्ली। नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2021 के नतीजे जारी कर दिए जिसमें कुल 44 उम्मीदवारों को 100 फीसदी अंक मिले हैं। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की और से मंगलवार देर रात यह जानकारी दी गई है। कुल 44 उम्मीदवारों को सौ फीसदी अंक मिले हैं जबकि 18 उम्मीदवारों को टॉप रैंक मिला है।

उन्होंने कहा कि टॉप करने वाले 18 उम्मीदवारों में आंध्र प्रदेश से चार, राजस्थान से तीन, दिल्ली से दो, उत्तर प्रदेश से दो, तेलंगाना से दो, महाराष्ट्र से एक, पंजाब से एक, चंडीगढ़ से एक, बिहार से एक और कर्नाटक से एक छात्र शामिल है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in पर रिज़ल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि जेईई -मेन परीक्षा के लिए 7.8 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

साल में चार बार आयोजित की गई JEE मेन परीक्षा

इस साल से, जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन साल में चार बार आयोजित की गई थी ताकि छात्रों को लचीलापन और उनके स्कोर में सुधार का मौका मिल सके। JEE का पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था।

अगले चरण अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किए गए थे, लेकिन देश में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था। तीसरा एडिशन 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा सेशन 26 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button