adevertisment Adevertiisment banner

56 जिलों के मॉडर्न प्रिजन वैन का सीएम ने किया शुभारंभ, बोले- सुरक्षा के लिए पुलिस को बना रहे आधुनिक

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस विभाग के 56 जिलों के मॉडर्न प्रिजन वैन (कैदी वाहन) का शुभारंभ किया. सीएम योगी ने कहा कि वह पिछले 5 वर्षों में पुलिस विभाग के जिस आधुनिकीकरण के लिए कार्य शुरू किया. उसी क्रम में आज ये आधुनिक प्रिजन वैन का शुभारंभ हो रहा है. प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की सुरक्षा और हित के लिए पुलिस विभाग को आधुनिक बनाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि पुलिस भर्ती में 1 लाख 56 हजार निष्पक्ष भर्तियां हुई. साइबर थानों की स्थापना हुई है. आज लोग उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की प्रशंसा करते थे. पहले दंगा फसाद होते थे. पुलिस भाग खड़ी होती थी. आज उसी पुलिस का इकबाल है. परिणामः पुलिस आज सशक्त है. लखनऊ में फोरेंसिक लैब की स्थापना हो रहा है. निवेश की असीम संभावनाएं बनी हैं.
सीएम योगी ने बताया कि पुलिस बल के लिए आवासीय भवनों का निर्माण हो रहा है. अब तक जेल से अदालत लाने के लिए जिन वैन का इस्तेमाल होता था. उनसे कैदी या तो भाग खड़े होते थे या गिरोहों द्वारा उनपर हमला होता था. ये प्रिजन वैन आधुनिक हैं. इसमें कैमरे, पैनिक बटन के साथ हाई लॉक सिस्टम है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस बल है. इसे आधुनिक बनाकर प्रदेश की सुरक्षा के लिए समर्पित करते हैं.

Related Articles

Back to top button