adevertisment Adevertiisment banner

हार्दिक पंड्या, पृथ्‍वी शॉ समेत ये 9 खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर!

नई दिल्‍ली। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा. हालांकि पहले यह मुकाबला 27 जुलाई मंगलवार को खेला जाना था, मगर भारतीय खेमे से क्रुणाल पंड्या की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे स्‍थगित कर दिया गया. अब दूसरा टी20 मैच बुधवार को और तीसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा. हालांकि इस मुकाबले में 9 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे.

इनसाइड स्‍पोर्ट्स की खबर के अनुसार पृथ्‍वी शॉ, सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पंड्या, इशान किशन , सलामी बल्‍लेबाज देवदत्‍त पडिक्‍कल और कृष्‍णप्‍पा गौतम श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे. माना जा रहा है ये सभी क्रुणाल के करीबी संपर्क में थे. उनके करीबी संपर्क में एक नाम की पुष्टि अभी तक नहीं पाई है.

सभी की पहली रिपोर्ट नेगेटिव
हलाांकि अच्‍छी खबर यह है कि क्रुणाल के सबसे करीबी संपर्क वाले सभी 8 लोगों की पहली कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है. सूत्र के अनुसार दोनों टीमों के खिलाड़ियों का बुधवार को फिर से टेस्‍ट होगा. सूत्र के अनुसार कुछ क्रिकेटर्स पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और वह सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच नहीं खेल पाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड स्थिति पर नजर रखे हुए है.

Related Articles

Back to top button