adevertisment Adevertiisment banner

‘देश के मैंटोर’ कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेस्डर बने सोनू सूद, केजरीवाल बोले- अच्छे भविष्य के लिए…

नई दिल्ली। दिल्ली में आज बॉलीवुड अभिनेता और कोरोना काल में लोगों के मसीहा बने सोनू सूद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इसके बाद सीएम केजरीवाल और सोनू सूद ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने देश के मैंटोर कार्यक्रम के लिए सोनू सूद को ब्रांड एंबेसडर बनने का एलान किया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोनू सूद बच्चों को गाइड करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि वह मैं भी कुछ बच्चों का मैंटोर बनूंगा.

एक भी बच्चे को दिशा देने से देश के लिए होगा बड़ा योगदान- सोनू सूद

ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने कहा, ”आज दिल्ली सरकार ने देश के मैंटोर का प्लेटफॉर्म नहीं बनाया, देश के लिए कुछ करने का आपके लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया है. अगर आप एक भी बच्चे को दिशा दे पाते हैं तो इससे बड़ा देश को कोई योगदान नहीं होगा.” बता दें कि अभिनेता सोनू सूद ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री राघव चड्ढा भी मौजूद रहे.

कैसे लोगों के मसीहा बने सोनू सूद?

गौरतलब है कोरोना वायरस को रोकने के लिए पिछले साल देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने आगे आकर लोगों की मदद की थी. सोनू सूद ने पीड़ित लोगों को लॉकडाउन में उनके घर पहुंचाने, उनका खाना देने, ट्रेन और बसों में टिकटों का इंतजाम किया था. आज भी लोग सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद से तरह-तरह की मदद मांगते रहते हैं.

Related Articles

Back to top button