adevertisment Adevertiisment banner

दिल्ली में तापमान बढ़ा, अगले दो दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश (Rain) होने के आसार नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में पिछले तीन-चार दिनों में बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. दिल्ली में सुबह में न्यूनतम तापामान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मॉनसून (Monsoon) के विलंब से वापसी के बीच अक्टूबर के पहले सप्ताह में महानगर में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

वहीं, इससे पहले खबर सामने आई थी कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR) के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग का कहना था कि दिल्ली में इस बार सितंबर में सामान्य वर्षा (Rain) ही हुई है. हालांकि इस वीकेंड में और अधिक बारिश की उम्मीद थी, लेकिन मौसम प्रतिकूल रहा. विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में भी दिल्ली, नोएडा, (Noida) गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की ही संभावना है.

सितंबर के महीने में अधिक बारिश नहीं होती

मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में आम तौर पर सितंबर के महीने में अधिक बारिश नहीं होती. इस महीने में अब तक 413.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो रिकॉर्ड से कम है. सितंबर में दिल्ली में 417.7 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है. अधिकारी ने कहा, ‘हम सप्ताहांत में और अधिक बारिश की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि इस महीने सामान्य से अधिक वर्षा हुई, लेकिन यह रिकॉर्डतोड़ नहीं थी.’ मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में भले ही इस साल मौसम की रफ्तार धीमी और विलंबित थी, लेकिन इसके बावजूद मानसून अच्छा रहा. लगभग हर हफ्ते बारिश हो रही है.

Related Articles

Back to top button